Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

खड्डा: नवनिर्वाचित जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सपा नेताओं ने किया स्वागत

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Jun 3, 2021, 6:55 PM IST • अब तक 853 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सपा नेताओं ने स्वागत किया। सपा के बरिष्ठ नेताओं ने खड्डा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दौराकर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी है।

खड्डा स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवान दयाल गुप्ता के कैम्प कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी सहित अन्य नेताओं ने स्थानीय नेताओं व प्रतिनिधियों से मुलाकात कर कहा कि पूरे प्रदेश में सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य भारी संख्या में जीते हैं। जिले में भी आप लोगों ने पार्टी का सम्मान बढ़ाया है।नेताद्वय ने कहा कि पूरा प्रदेश भाजपा की कुनीती और अव्यवस्था से परेशान है। किसान, नौजवान, व्यापारी, विद्यार्थी सभी पर इस सरकार ने चोट किया है। चिकित्सा व्यवस्था की असफलता और सरकार की अदूरदर्शिता ने गांव-गांव में मौत का तांडव शुरू करा दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रमुख का चुनाव सरकार और उसकी कुनीति के विरुद्ध होगा। इस दौरान पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह, विजय पाण्डेय, विधान सभा अध्यक्ष मुन्ना राजभर, पूर्व चेयरमैन मिठाई यादव, सरतेज यादव, मुन्ना यादव, रामप्रताप यादव, जिपंस दीलिप भारती, अरविंद मिश्रा, मनोज यादव, विवेक ओझा, सुवाष साहनी, डब्लू सिंह, सोनू यादव सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

Advertisement

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #खड्डा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi