खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । खड्डा विकास खण्ड के शिवदत्त छपरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का एसडीएम अरविंद कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी व तहसीलदार के साथ औचक निरीक्षण किया। केन्द्र के परिचारक की लगातार अनुपस्थिति पाये जाये पर एसडीएम ने दो दिन का वेतन काटते हुए उसके खिलाफ आरोप पत्र निर्गत किया है।
बुधवार को एसडीएम अरविंद कुमार, बीएसए विमलेश कुमार व तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने शिवदत्त छपरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की जांच की। अभिलेखों की जांच व उपस्थिति पंजिका का अवलोकन के दौरान पाया गया कि परिचारक प्रमोद कुमार यादव उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर अक्सर गायब रहते हैं, उनके द्वारा अवैध रुप से वसूली की शिकायत की भी बात सामने आई। एसडीएम अरविंद कुमार ने दो दिन की वेतन कटौती का निर्देश देते हुए सम्वंधित परिचारक के विरुद्ध आरोप पत्र निर्गत किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से निलम्बन की कार्रवाई हेतु अवगत कराया। विद्यालय के कर्मचारी अलका श्रीवास्तव, अमर बहादुर, कविता सरकार, गीता सिंह, गायत्री देवी, बासमती देवी, सुमन आदि लोग उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…