News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: नहर में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत, पीड़ित परिवार के पास पहुंचे विधायक व एसडीएम!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 29, 2021  |  12:00 PM

973 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नहर में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत, पीड़ित परिवार के पास पहुंचे विधायक व एसडीएम! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। सोमवार को भुजौली बुजुर्ग गांव के 10 वर्षीय लड़के सैफ अली की नहर में डुबने से मौत हो गई। गांव के लोगो द्वारा जानकारी मिलने पर मंगलवार की सुबह विधायक व एसडीएम पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सरकारी व अन्य सहायता उपलब्ध कराने का परिवार को भरोसा दिलाया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

सोमवार की दोपहर बाद गांव के कुछ अन्य साथियों के साथ घर के कुछ दूरी पर स्थित नहर में सैफ अली नहाने गया था कि गहरे पानी में लापता हो गया। बच्चों द्वारा शोर करने के बाद जुटे ग्रामीण व परिजनों ने नहर से तलाश कर बच्चे को बाहर निकाला जहां उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मृत लड़के का कफन दफन कर दिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर विधायक जटाशंकर त्रिपाठी व एसडीएम अरविंद कुमार गरीबी से लाचार पीडित परिवार में पहुंच सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहयोग देने, खाद्यान्न उपलब्ध कराने सहित आवास की प्रक्रिया पूर्ण करा आवास दिलवाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार जायसवाल, अनुराग पाण्डेय सहित गांव के लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking