News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: उपजिलाधिकारी ने मस्जिद के लाउडस्पीकर से कोरोना टीकाकरण का किया अपील, देखे वीडियो!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 6, 2021  |  5:25 PM

1,054 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: उपजिलाधिकारी ने मस्जिद के लाउडस्पीकर से कोरोना टीकाकरण का किया अपील, देखे वीडियो! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। एसडीएम खड्डा कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने व टीकाकरण के लिए रविवार को मठियां गांव में मस्जिद के लाउडस्पीकर से लोगों को बिमारी के रोकथाम के लिए टीकाकरण कराने की अपील की। इमामों से आह्वान किया गया कि सभी इमाम अपनी-अपनी मस्जिदों से लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए अपील करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाकर बीमारी से लड़ने में सक्षम बनाया जा सके। पंचायत भवन में टीकाकरण केन्द्र पर कुल 46 लोगों को टीका लगाया गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

एसडीएम अरविंद कुमार टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड सदस्य, पूजा समिति व धार्मिक स्थलों पर रहने वाले लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। इससे बचाव का एकमात्र विकल्प टीकाकरण ही है। इसलिए सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने वार्ड क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रवृत्ति के लोग जो मंदिर व मस्जिद से जुड़े हुए हैं, वहां आने वाले लोगों को इस संदर्भ में प्रेरित करें।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता व चिकित्सा कर्मी लोगों को प्रेरित करते हुए कहा सभी लोगों को परिश्रम करने की आवश्यकता है, ताकि टीकाकरण के प्रति लोगों में व्याप्त नकारात्मक सोच को दूर किया जा सके। शिविर में रविवार को कुल 46 तो 1 जून को 44 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष यादव, द्विग्विजय शर्मा, मस्जिद के ईमाम मुस्तफा अंसारी, राजेश यादव, जितेन्द्र यादव, शैलैष पाण्डेय, राम अवध भारती, विकाऊ शर्मा सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यहाँ देखे एसडीएम खड्डा की अपील!!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking