News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: कस्बा से देहात की चौपाल में चला हार-जीत का दौर

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 4, 2022  |  8:52 PM

864 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कस्बा से देहात की चौपाल में चला हार-जीत का दौर
  • खड्डा विधानसभा में 60.29 प्रतिशत पड़ा वोट

खड्डा/कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में छठे चरण का विधान सभा चुनाव का मतदान गुरुवार को संपन्न होने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक हार- जीत का गणित लगाने में व्यस्त रहे। इतना ही नहीं समर्थकों ने तो अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव परिणाम से पहले ही विजेता घोषित कर दिया। वहीं प्रत्याशियों ने भी इंटरनेट मीडिया पर प्रत्याशी मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

खड्डा विधान सभा के कुल 3 लाख 39 हजार 996 मतदाताओं में से कुल 2,04984 लाख मतदाताओं ने शाम 6 बजे तक 401 बने बूथों पर देर शाम तक मतदान किया। खड्डा विधानसभा में पडे कुल मतों का प्रतिशत 60.29%रहा। मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा निषाद गठबंधन, सुभासपा, बसपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों ने बूथों पर पड़े मतों को डिवाइड करना शुरू करा दिया। किस-किस का वोट मिला, किसने वोट नहीं दिया, इसका गणित लगाने में जुटे रहे। सुबह को शहर से देहात तक जगह- जगह चौपालों का दौर शुरू हो गया। हर जगह हर किसी की जुबान पर चुनाव के परिणाम की ही चर्चा दौड़ती रही। समर्थक मतों के विभाजन में अपने प्रत्याशी के पक्ष में अधिक मतदान होने का दावा भी करते रहे। समर्थकों ने मतगणना से पहले ही प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया। प्रत्याशी भी बंपर मतदान के बाद अपनी जीत निश्चित समझ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर बंपर मतदान के बाद प्रत्याशियों ने अपनी जीत से आश्वस्त होकर अपने पक्ष में मतदान करने का आभार व्यक्त करना भी शुरू कर दिया है। प्रत्याशी और समर्थक अपनी जीत सुनिश्चित समझ कर अब बस मतगणना के बाद मुहर लगने का इंतजार कर रहे हैं। 10 मार्च को ईवीएम मशीनों में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि सूबे की सरकार का किसके सिर ताज सजेगा और किसके मायूसी हाथ लगेगी।

बोलीं एसडीएम: एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने बताया कि खड्डा विधानसभा में कुल गुरुवार की शाम तक 60.29% वोट ईबीएम मशीनों में पडे। सभी बूथों पर चुनाव शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। ईबीएम मशीनों को स्ट्रांग रुप में जमा करा दिया गया है

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking