News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: ग्राम प्रधानों के समस्याओं पर संघर्ष जारी रहेगा- संग्राम सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 11, 2021  |  8:37 PM

658 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ग्राम प्रधानों के समस्याओं पर संघर्ष जारी रहेगा- संग्राम सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा तहसील मुख्यालय पर बुधवार को प्रधान संघ के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन करते हुए सात सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार को सौंप कार्रवाई की मांग की।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

खड्डा विकास खण्ड के ग्रामप्रधानों द्वारा एसडीएम को दिए गए पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में राशन वितरण में ग्राम प्रधान से सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय, ऑगनबाड़ी से सम्बन्धित वितरण सामग्री का ग्राम प्रधान से सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय, स्वास्थ्य विभाग ए.एन.एम. के साथ ग्राम प्रधान के संयुक्त हस्ताक्षर से खातें का संचालन किया जाय, एम.डी.एम. के खातों में प्रधानाध्यापक के साथ ग्राम प्रधान के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित किया जाय, विकास खण्ड खड्डा में विभिन्न उप स्वा० केन्द्र/ए.एन.एम. सेन्टर जर्जर एवं कर्मचारी विहिन हैं, उसे तत्काल संचालित कराया जाय, विभिन्न ग्राम पंचायतों में जर्जर विद्यालय को नियमानुसार ध्वस्त कराकर नवनिर्माण कराया जाय, ग्राम पंचायतों में राशन कार्ड से वंचित पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड बनावाया जाय एवं छुटे हुए लाभार्थियों का युनिट जोड़ने की व्यवस्था किया जाय। यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों के समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इसके बाद जुलूस की शक्ल में शामिल ग्राम प्रधानों ने एसडीएम अरविंद कुमार से मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने माँगों पर संबंधित अधिकारी के साथ एक बैठक कर विचार विमर्श करते हुए कार्रवाई करने की बात कहीं। इस दौरान ग्राम प्रधान रामप्यारे कुशवाहा, उमेश गौड, ओमप्रकाश कुशवाहा, यशवंत कुशवाहा, जनार्दन चौधरी, इरफान, दशरथ यादव, औरंगजेब, सुनील, नरेन्द्र गुप्ता, राजू मल्ल, नर्वदेश्वर चौरसिया, दीपराज कुशवाहा, अनिल कुमार, केदार यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking