News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: भैसहां घाट पर लगा परंपरागत चैतवर्णी मेला, हजारों लोगों ने लगाई पवित्र नदी में डुबकी

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 16, 2022  |  1:39 PM

1,002 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भैसहां घाट पर लगा परंपरागत चैतवर्णी मेला, हजारों लोगों ने लगाई पवित्र नदी में डुबकी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के भैसहा गांव के समीप से प्रवाहित नारायणी नदी में शनिवार को चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त से ही पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाई। मान्यता के अनुसार बुजुर्ग दम्पति ने गोदान भी किया। घाट पर स्नान, दान के बाद मां भैसहा वाली का दर्शन कर परिवार के सुख, समृद्धि की प्रार्थना की।

आपके लिए और..- सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद;...

कोरोना की वजह से बीते दो वर्षों से बाधित पारंपरिक चैत्रवर्णी मेला में दूरदराज क्षेत्रों से हजारों की भीड़ जुटी। सभी श्रद्धालु मंदिर पहुंच माता के पिंडी रूप का पूजा किये। जबकि कुछ मन्नत के अनुसार बच्चों का मुंडन संस्कार कराये।

सुरक्षा व्यवस्था में मुश्तैद दिखी प्रशासन पुलिस: एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, खड्डा व हनुमानगंज पुलिस मुख्य मंदिर से लेकर नदी तक मुश्तैद रही। जगह-जगह महिला पुलिस को लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह, हनुमानगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार, फायर विग्रेड़ आदि मेला क्षेत्र में मुश्तैद दिखे।

बड़े वाहन को पुलिस ने मेला से दूर खेत में बने पार्किंग में कराया शिफ्ट: दूर दराज के लोगों के बस, टैम्पू और निजी साधन से अधिक संख्या में पहुंचने की वजह से भैसहां सहित आसपास के गांवों में गाड़ियों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने जगह जगह उनका पार्किंग करा खड़ा कराया। लोग दो से तीन किमी पैदल चलकर नदी तट तक पहुंचे। मेला में लकड़ी व लोहे से निर्मित सामान, सौंदर्य प्रसाधन के समान, मसाला, तेजपत्ता, बेल आदि की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीददारी की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…

तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा
तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा

तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में…

हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर
हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर

हाटा कुशीनगर, वृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking