खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासी एक बृद्ध की सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद शव को शालिकपुर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी है।
खड्डा- पनियहवा से होते हुए बिहार को जाने वाली सवारी गाड़ी शालिकपुर चौकी के समीप पहुंची थी की ट्रैक पार कर खेत की ओर जा रहे शिवमंगल 68 वर्ष ट्रेन की चपेट में आ गये। घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर शालिकपुर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गौतम घटनास्थल पर पहुंच शव की पहिचान करा पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटे हुए हैं। एस एच ओ आरके यादव का कहना है कि शव को पीएम में भेज अन्य कार्रवाई की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…