खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंजारी पट्टी के सिसंवा रामसहाय टोले पर रविवार की देर रात कउड़े की चिन्गारी से दो झोपड़ी जलकर राख हो गई व झोपड़ी में बंधी एक भैंस भी जकर मर गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग को बुझाया जा सका।
गांव निवासी ठगई पुत्र रामधन झोपड़ी में पशुओं को मच्छर से बचाने के लिए कउडा जलाए थे कि चिन्गारी से झोपडी में आग लग गई व पड़ोसी मंजू पत्नी स्व गाम्हा के झोपडी भी जलकर खाक हो गई। इस अग्निकांड में घर में रखा सामान सहित एक भैंस भी जलकर मर गई। हल्का लेखपाल संजय गुप्ता मौके पर पहुंच क्षति का आकलन करने में जुटे हुए हैं।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…