खड्डा/कुशीनगर। खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित सभी न्यू पीएचसी पर बने टीका केन्द्रो पर गुरुवार को कुल 407 लोगों को कोविड़ टीका लगाया गया। सभी स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य कर्मियों ने 18 प्लस व 45 प्लस लोगों का टीकाकरण किया। हालांकि सभी केन्द्रो पर जुटी भीड़ के सापेक्ष टीका कम पड़ गया जिससे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
खड्डा स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सन्तोष कुमार गुप्ता ने बताया कि पीएचसी खड्डा, न्यू पीएचसी छितौनी, न्यू पीएचसी भुजौली व न्यू पीएचसी बरवारतनपुर पर गुरुवार के दिन 407 लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कोविड़ टीकाकरण किया गया। गुरुवार को टीका लगवाने के लिए लोग सभी केन्द्रो पर जुटना शुरु हुए तो बताया गया कि टीका खत्म हो गया है जिससे लोगों को निराश वापस होना पड़ा। इस अभियान में पीएचसी के अनिल कुशवाहा, फार्मासिस्ट एस.के तिवारी, विजय पाण्डेय सहित एनएनएम, आशा, आंगनवाडी वर्कर मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…