News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: विजय प्रताप कुशवाहा ने निर्दल चुनाव लड़ने का किया ऐलान, समाजवादी पार्टी से टिकट के प्रवल दावेदार रहे विजय कुशवाहा

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 9, 2022  |  8:56 PM

1,396 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विजय प्रताप कुशवाहा ने निर्दल चुनाव लड़ने का किया ऐलान, समाजवादी पार्टी से टिकट के प्रवल दावेदार रहे विजय कुशवाहा
  • टिकट कटने से समर्थकों में रही सपा के प्रति खासी नाराजगी

खड्डा/कुशीनगर। विधानसभा चुनाव में सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा को टिकट नहीं मिलने से नाराज समर्थकों ने उन्हें निर्दल चुनाव लड़ने का समर्थन करते हुए उन्हें निर्दल चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों का समाजवादी पार्टी के प्रति आक्रोश सुर्खियों में बना हुआ है।

आज की हॉट खबर- आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

खड्डा विधानसभा में सपा गठबंधन ने पवन राजभर को मैदान में उतारा है।वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी खड्डा 329 विधानसभा में किसी भी प्रत्याशी की अधिकारिक घोषणा नहीं की है। बुधवार को दिनभर भाजपा समर्थकों ने विवेकानंद पाण्डेय का टिकट फाइनल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा ए जोर रहा। वहीं समाजवादी पार्टी के टिकट के प्रवल दावेदार विजय प्रताप कुशवाहा को टिकट नहीं मिलने से पकडियार बाजार में मंगलवार को समर्थकों ने काफी विरोध जताते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए एक कद्दावर सपा नेता का पुतला भी फूंका। बगावती तेवर यहीं तक नहीं थमा। बुधवार को विजय प्रताप कुशवाहा के अपील पर जुटे समर्थकों ने उन्हें निर्दल चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए उन्हें हर हाल में चुनाव लड़ने पर बल दिया। पार्टी से बागी नेता विजय प्रताप कुशवाहा ने खुद अपने फेसबुक पेज से खड्डा विधानसभा चुनाव निर्दल प्रत्याशी के रुप में लड़ने की बात करते हुए गुरुवार को पकडियार से निकलकर पर्चा दाखिल करने की बात कही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा के भी प्रत्याशी की घोषणा हो जाने के बाद विधानसभा की चुनावी तस्वीर क्या होगी।

संबंधित खबरें
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking