News Addaa WhatsApp Group

Asaduddin Obaisi in Khadda/खड्डा: मजबूरी में नहीं बल्कि हक व मजबूती के लिए वोट करें- असद्दुदीन ओबैसी

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 27, 2022  |  7:01 PM

794 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Asaduddin Obaisi in Khadda/खड्डा: मजबूरी में नहीं बल्कि हक व मजबूती के लिए वोट करें- असद्दुदीन ओबैसी
  • झूठ व नफरतों को बढ़ावा देती है बीजेपी- असद्दुदीन ओबैसी
  • भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के साथ चलने की हुई अपील

खड्डा/कुशीनगर। हमारी पार्टी गरीब, मजलूमों को हक दिलाएगी। मजबूरी में नहीं मजबूती के लिए वोट कीजिए। कुछ पार्टियां हमें भाजपा की बी टीम बताते हैं। उनसे यह पूछना चाहता हूं कि 2017 में मेरी पार्टी ने प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ा तो भाजपा भारी बहुमत से कैसे जीत गई। मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर वोट लेने वाले लोगों ने मुस्लिम कौम की बेहतरी के लिए क्या किया है, यह बात जग जाहिर है। बीजेपी की सरकार झूठ व नफरतों को बढ़ावा दे रही है।

यह बातें रविवार को कुशीनगर जिले के खड्डा विधानसभा के जनता इण्टरमीडिएट कालेज के खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। कहा कि मुस्लिम वोटों का बंटवारा सपा, बसपा व कांग्रेस में होने के कारण भाजपा सत्ता में आती है। हमारे कौम के ठेकेदार हमारे वोटों का सौदा करते हैं। हमने संविधान के दायरे में रहकर अल्पसंख्यकों, दलितों व पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी है। विरासत में मिली राजनीति के कारण सपा के अखिलेश यादव व कांग्रेस के राहुल गांधी को राजनीति की जमीनी हकीकत नहीं पता है। बीजेपी की 5 साल के कार्यकाल में हमें हक से मरहूम कर दिया गया। डीजल, पेट्रोल, रसोईगैस के दाम आसमान छू रहे हैं। चुनाव बाद इसमें और इजाफा होगा। नौरंगिया हादसे पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में चिकित्सा ब्यवस्था इस कदर लचर है कि नौरंगिया में कुएं में गिरकर 13 लोगों की मौत हो जाती है और एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती है। जब तक आप लोग मजबूरी में दूसरों को वोट देंगे, तबतक गुड़ दिखाकर ईंट मारने का काम होगा। हम भागीदारी परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें नौकरी, ठिकेदारी, पढाई सहित हर जगह हिस्सेदारी चाहिए।

उन्होंने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के साथ मिलकर प्रत्याशी मु.अख्तर वसीम उर्फ मुन्ना को जिताने की लोगों से अपील की। इस दौरान डा. आमिर, डा. अलीहसन, वशीर अहमद, डा. अश्कवक्र अंसारी, सगीर अहमद, सिराज अहमद, अहमद, डा. तैयब अली, हाफीज, वशीर अहमद, नईमुद्दीन, हफीज, मंजूर अहमद, सद्दाम प्रधान, उमर अंसारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking