खड्डा/कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोमवार को खड्डा काली मन्दिर परिसर में भाजपा खड्डा मण्डल द्वारा योग आचार्य पं. सुरेन्द्र पाण्डेय के दिशा निर्देशन में लोगों ने योगाभ्यास किया गया।
खड्डा काली मन्दिर परिसर में खड्डा भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों संग कार्यकताओं ने योग के विभिन्न आयामों की साधना की। सभी ने कहा कि महामारी के समय में योग दुनियाभर के लिए एक वरदान साबित हुआ है। महामारी के समय में योग ने हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम किया है। लोगों को योग व व्यायाम से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में भी मदद मिली है। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि शत्रुजीत शाही दुर्गेश्वर वर्मा, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, रामसहाय दूबे, चन्द्रप्रकाश तिवारी, सभासद प्रिंस मद्धेशिया, विजय कन्नौजिया, व्यास गिरी, राजकुमार यादव, प्रदीप शर्मा,हनुमान गुप्ता, राजेश्वर सिंह, डिम्पल सिंह सहित तमाम कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली थाना क्षेत्र के महुई कोटवा गांव में शनिवार को खेत में गेहूं…
इलेक्ट्रिक वाहन से भोजन पहुंचाया गया उस वाहन से कचरा नहीं ढोया जाता है,ई…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…
कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में विशुनपुरा पुलिस ने एक बड़ी…