Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

किसानो को न्याय दिलाने तक सपा का संघर्ष जारी रहेगा:-बालकृष्ण मिश्र

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 11, 2024, 7:04 PM IST • अब तक 49 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। चीनी मिल प्रबंध तंत्र एवं जिला प्रशासन द्वारा किसानो के भूमि की हकों के कुठाराघात के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह द्वारा उनके जायज मागों में किए गए संघर्ष में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साथ में है। किसानो को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

उक्त बाते प्रेसवार्ता के दौरान सपा के प्रदेश सचिव व प्रबुद्ध सभा के बालकृष्ण मिश्र ने कही ।उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं को समाजवादी नेताओं ने तत्कालीन समाजवादी सरकार में गन्ना मिल की पुरजोर सिफारिश कर मिल की स्थापना कराई । ढाढा में चीनी मिल लगने से किसानो के चेहरे पर मुस्कान थी लेकिन इस वर्ष मिल द्वारा किसानो की जमीन को नियम विरुद्ध अधिग्रहीत की जा रही है किसानो को उचित मुआवजा एवं न्यायोचित अधिग्रहण पर प्रश्न चिन्ह को देखते हुए पूर्व मंत्री/ किसान नेता राधेश्याम सिंह ने मिल प्रबंधतंत्र एव जिला प्रशासन के अनुचित प्रक्रिया पर सवाल उठते हुए किसान हितों में संघर्ष की घोषणा की है ।16 दिसंबर को हाटा तहसील मुख्यालय पर किसानों की मांगों को लेकर धरना एवं राज्यपाल को ज्ञापन देने की घोषणा की गई है जिसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर उपस्थित होगे।

इस दौरान पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव उपेंद्र यादव, सहित अन्य मौजूद रहे।

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi