News Addaa WhatsApp Group Join करें

क्षेत्र पंचायत मोतीचक की बैठक में 14 करोड़ का प्रस्ताव पर लगी मुहर

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Feb 13, 2025  |  6:03 PM

112 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्षेत्र पंचायत मोतीचक की बैठक में 14 करोड़ का प्रस्ताव पर लगी मुहर WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। क्षेत्र पंचायत मोतीचक के सभागार में गुरुवार को प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यो और ग्राम प्रधानों की बैठक शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गयी।जिसमे पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद नई कार्ययोजना पर चर्चा की गई और बोर्ड की बैठक में नए वित्तीय वर्ष के लिए 14 करोड के प्रस्ताव पर मुहर लगी ,बैठक की शुरुवात में विंदुवार ब्लाक टीऐ रामकृपाल ने पिछली कार्यवाही को सदन के सदस्यों को अवगत कराया मनरेगा, राज्यवित्त,पंचम वित आवास , पेंशन, एन आर एल एम,पीएम ,सी एम आवास पर चर्चा हुई । एड़ियों कृषि विनय कुमार सिंह ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए सोलर पम्प पर 60 प्रतिशत का अनुदान है।बीज गोदाम पर टाइकोडर्मा, बेबेरिया बेसियाना सहित अन्य कृषि रसायन उपलब्ध है।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

प्रभारी चिकित्साधिकारी मोतीचक राजेश कुमार मद्धेशिया ने कहा की सरकार द्वारा टीबी मुक्त योजना चलाई जा रही है। जो ग्राम प्रधान अपने गांव को टीबी मुक्त करायेंगे। उन्हें जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कीड़ी एवं नसबंदी आदि के बारे में जानकार दी। रामू राव ने प्रधानो की समस्या को सदन में रखते हुए कहा कि जिन लोगों के पास टीन सेंड है उनको भी आवास योजना से लाभान्वित किया जाय। प्रभारी एड़ियों पंचायत राजकुमार ने सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान, प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना,जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के बारे में जानकारी दी। और फार्मर रजिस्टरी कराने को कहा। बीडीओ रामानंद वर्मा ने राज्य वृत, 15 वृत व मनरेगा, समाज कल्याण, सामुहिक विवाह आदि के बारे में जानकारी दी। बोरिंग एम आई विनोद कुमार ने कहा कि निःशुल्क बोरिंग के लिए 402 का लक्ष्य मिला था। जिसमें सामान्य जाति के लिए 267 एवं अनुसूचित के लिए 135 का लक्ष्य मिला था जो पूर्ण हो गया है।

नरायनपुर चरगहा के बीडीसी सदस्य पन्ने लाल मद्धेशिया ने सदन में मुद्दा उठाया कि मेरे गांव में हनुमान मंदिर व नहर चौराहे पर लगा इण्डिया मार्का हैंडपंप विगत कई महिनों से खराब है। शौचालय के पंजिकरण होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। वहीं सामुदायिक शौचालय की स्थिति खराब है। प्रमुख अर्चना सिंह एवं बीडीओ रामानंद वर्मा ने बैठक में महिलाओं की संख्या नगण्य रहने पर नाराजगी जताई। और कहा कि अगली बैठक में महिलाओं की उपस्थिति अनिवार्य है। उनके प्रतिनिधि भाग नहीं लेंगे।

कार्यक्रम में प्रवन्धन विकास कुमार , अकमल हुसैन , चन्द्र पाल कनौजिया ने भी संबोधित किया । संचालन ब्लाक टीऐ रामकृपाल ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राम नेति उर्फ छठ्ठू यादव, नरेगा बाबू आलोक जायसवाल, रामसजीवन, कृष्ण प्रताप राव उर्फ लड्डू बाबू, विजय कुशवाहा, जमुना सागर सिंह, रविन्द्र तिवारी, रत्नेश दिक्षित, आकाश सिंह, मोहन सिंह, राजकुमार उर्फ राजू चौहान, राजकुमार ,प्रभारी सीडीपीओ बीभा शाही, बृजेश कुशवाहा, सेवा लाल यादव, टीऐ अवनिन्द्र कुमार पाण्डेय, हरिओम शुक्ल , धर्मेन्द्र सिंह, जेई कृष्ण कुमार मद्धेशिया, रविन्द्र कुशवाहा, सचिव अमित यादव, सेवा लाल, अजय सिंह , अतुल सिंह, प्रदीप सिंह, संजय , उदय आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking