Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jan 13, 2026, 7:00 PM IST • अब तक 366 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा कुशीनगर । मंगलवार को क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह ने कोतवाली हाटा का त्रैमासिक निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टर, मालखाना,थाना समाधान रजिस्टर,तहसील दिवस रजिस्टर,महिला उत्पीड़न रजिस्टर,भूमि विवाद रजिस्टर,नियुक्ति ड्यूटी रजिस्टर व जनशिकायत रजिस्टर, मिशन शक्ति केंद्र रजिस्टर का सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किया।

थाना परिसऱ, भोजनालय का भ्रमण, शस्त्रों का रख रखाव, साफ-सफाई उच्च कोटि का रखने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिस कर्मियों से सीसीटीएनएस तथा आईजीआरएस प्रकरणों पर किये जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी लिया। निरीक्षण के अंत में थाने पर नियुक्त सभी विवेचकों को विवेचना निस्तारण पर प्रचलित अभियान में अधिक से अधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया, बीपीओ के बीट बुक चेक किये गये और बीट के संबंध में जानकारी ली तथा चौकीदार व पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया ।

Advertisement

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे चौंकी इंचार्ज सुकरौली सी बी पांडेय उपनिरीक्षक अतुल तिवारी,संतराज यादव, गजानन पाठक , सुमित कुमार , नंदलाल सरोज,राजू यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi