कसया/कुशीनगर । ग्रामीण क्षेत्रो में प्रतिभा की कमी नही है, शिक्षा एक ऐसा कवच है जिसके बलबुते कोई भी मुक़ाम हासिल किया जा सकता है l अभिभावक अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराये ताकि शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह उचाईयो को छू सके ।उक्त बातें कसया तहसील क्षेत्र के गांव परवरपार स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में साधु बैजनाथ फाउंडेशन एवं माँ भारतीय जन सेवा समिति द्वारा आयोजित ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्या ज्ञान में चयनित छात्र छात्रों को सम्मानित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि हाटा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने अपने सम्बोधन में कही ।।कार्यक्रम की अध्यक्षता महर्षि अरविन्द विद्यामंदिर माध्यमिक विद्यालय कसया के पूर्व प्रधानाचार्य चन्द्रिका शर्मा ने किया l अध्यक्षी सम्बोधन में श्री शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नही है अभिभावकों को अपने पाल्यो को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए । कार्यक्रम के आयोजक व संचालन कर्ता धीरज कुमार राव ने आभार ज्ञापित किया।विद्याज्ञान विद्यालय में चयनित छात्रों में अनुज मद्धेशिया , तृप्ति मद्धेशिया ,अमित मद्धेशिया,आयुष मद्धेशिया आदि को सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर ज्योतिभूषण राव, रामेश्वर प्रजापति ,गजाधर मद्धेशिया, किशोर निषाद, मनोज प्रजापति, सरवर आलम, अमित मद्धेशिया,युवा गायक अश्वनी कुमार दुबे ,प्रशांत किशोर यादव , सिंघासन पाण्डेय, गिरजाशंकर गुप्ता , कन्हैया मद्धेशिया ,गोधन राव आदि उपस्थित रहे ।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…