News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आस्था में सराबोर इंस्पेक्टर का फोटो हुआ वायरल, जमकर प्यार लुटा रहे हैं लोग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 2, 2024  |  4:27 PM

220 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आस्था में सराबोर इंस्पेक्टर का फोटो हुआ वायरल, जमकर प्यार लुटा रहे हैं लोग WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । आस्था का महापर्व छठ के आगमन को देखते हुए हर जगह आमजन भक्ति में लीन होते जा रहे हैं , हर ओर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का माहौल होने लगा है. इस माहौल से पुलिसकर्मी भी अछूते नहीं रहते. इधर कुशीनगर में संतोष कुमार मिश्र की पुलिस ने भी जिले के सभी छठ घाट का निरीक्षण कर हर कीमत पर वर्ती महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी संजीदा दिख रही हैं। शनिवार को जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बाजार सलेमगढ़ के टोला सियारहा में स्थित सु प्रसिद्ध छठ घाट पर एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला है, जहां खाकी वर्दी पहने इंस्पेक्टर तरयासुजान राज प्रकाश सिंह छठ घाट पर आस्था के भक्ति में लीन निरीक्षण करते हुए नजर आए। फिर यहां के कुछ खूबसूरत तस्वीरें ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. खासकर सोशल साइट पर तो ये फुटेज खूब वायरल हो रहे हैं, जहां इंस्पेक्टर राज प्रकाश छठ घाट पर नंगे पांव निरीक्षण करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

इस तरह की मां की आराधना

आमतौर पर खाकी वर्दी का नाम सुनते ही हमारे मन में कड़े अनुशासन और कानून व्यवस्था की तस्वीर उभरती है, लेकिन शनिवार को छठ घाट के निरीक्षण के दौरान नंगे पांव इंस्पेक्टर राज प्रकाश सिंह जिस तरह मां की आराधना में डूबकर छठ घाट के तालाब के किनारे विचरण करते दिखे, उसने लोगों का दिल जीत लिया. यह कोई फैशन या मौज-मस्ती नहीं, बल्कि आने वाले त्यौहार आस्था के महापर्व छठ घाट का निरीक्षण का एक अनोखा तरीका है, जो नंगे पांव मां की छठ घाट पर एक पुलिसकर्मी का आस्था,विश्वास की परंपरा का हिस्सा रहा . यह केवल एक निरीक्षण नहीं है, बल्कि देवी छठ मां के प्रति अपनी आस्था व भक्ति प्रकट करने का तरीका भी है.

पुलिस इंस्पेक्टर ने जीता दिल

इंस्पेक्टर तरयासुजान राज प्रकाश के इस भक्ति भाव ने सभी का ध्यान खींचा है. वर्दी में नंगे पांव निरीक्षण करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो लोगों को यह याद दिला रहे हैं कि भक्ति का कोई बंधन नहीं होता. भक्ति का भाव ऐसा है कि वो ड्यूटी के आड़े नहीं आ सकता. पुलिसकर्मी भी आम लोगों की तरह त्योहारों का आनंद ले सकते हैं. यही कारण है कि इन फोटो, वीडियो को देखकर लोग ना केवल गर्व महसूस कर रहे हैं, बल्कि उन्हें पुलिसकर्मियों के इस नए रूप से जुड़ाव भी हो रहा है.

इन वायरल नंगे पांव निरीक्षण में इंस्पेक्टर का उत्साह और श्रद्धा साफ झलकती है. इस अनूठे अंदाज में मां की आराधना करने का यह दृश्य देखने लायक है और यह हमें यह भी सिखाता है कि चाहे हमारी जिम्मेदारियां कितनी भी बड़ी क्यों न हों, भक्ति और आस्था के लिए समय निकालना हमेशा संभव है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking