News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जमीन पर बैठ कर भाजपा नेता ने सुनी किसानों की समस्याएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 4, 2024  |  10:10 PM

204 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जमीन पर बैठ कर भाजपा नेता ने सुनी किसानों की समस्याएं
  • निर्दोष किसानो की रिहाई तो दोषि अधिकारियों पर कार्यवाई का आश्वासन
  • बीजेपी नेता ने किसानों से किया मुलाकात, ढाढ़ा चीनी मिल जमीन अधिग्रहण विवाद का पूरा मामला
  • प्रशासन पर किसानो का कई गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद के ढाढ़ा चीनी मिल की डिस्टलरी लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण व कब्जा के बीच हुईं किसानो पर पुलिसिया कार्यवाई से नाराज भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने किसानो से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत हुए। इस दौरान किसानों ने प्रशासन पर डराने धमकाने के साथ साथ कई गम्भीर आरोप लगाया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

बताते चलें कि बुधवार को जनपद के ढाढ़ा चीनी मिल की डिस्टलरी लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण व कब्जा दिलाने गई पुलिस प्रशासन और किसानो के बीच कहासुनी लाठी चार्ज के बाद पुलिस द्वारा की गई किसानो पर अन्य विधिक अग्रोत्तर कार्यवाई से नाराज बीजेपी नेता नीरज सिंह बिट्टू ने निर्दोष किसानो की रिहाई की मांग उठाया है। बीजेपी नेता ने उन सभी किसानो से मुलाकात किया जो पूरे घटनाक्रम के साक्षी थे। साथ ही बीजेपी नेता ने जेल गए किसानो के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात करके न्याय दिलाने की बात कही।

बीजेपी नेता नीरज सिंह बिट्टू से किसानों ने कई गंभीर आरोप प्रशासन पर लगाया। कुछ किसानो की माने तो जमीन अधिग्रहण में एक राजस्व विभाग का निवर्तमान लेखपाल व एक पूर्व ग्राम प्रधान की जमीन अधिग्रहण जान बूझ कर न किए जाने का आरोप लगाया। कई किसानो द्वारा एडीएम पर भी डराने धमकाने का आरोप लगाया है।

किसानो से बीजेपी नेता नीरज सिंह बिट्टू ने निर्दोष किसानो का जल्द से जल्द रिहाई का आश्वासन ही नहीं दिया बल्कि किसानो पर दर्ज मुकदमें वापस कराकर दोषि अधिकारियों पर विधि संगत कार्रवाई कराने का पूरा भरोसा दिलाया।

बीजेपी नेता नीरज सिंह ने कहा कि अगर किसी भी परिस्थिती में जमीन अधिग्रहण में जिम्मेदारो द्वारा किसानो के साथ कोई भी जोर जबरदस्ती नही चलेगा किसानो की समस्या मिल बैठकर शांति ढंग से वार्ता करके निपटाया जा सकता था। लेकीन प्रशासन का किसानो के प्रति यह रवैया ठिक नही रहा दोषी अधिकारियों को किसी भी कीमत पर प्रदेश के योगी सरकार माफ नही करने वाली।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking