News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर महोत्सव का भव्य आयोजन 10, 15 को….तैयारी को लेकर किसान पीजी कालेज में हुई बैठक

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 18, 2024  |  5:44 PM

105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर महोत्सव का भव्य आयोजन 10, 15 को….तैयारी को लेकर किसान पीजी कालेज में हुई बैठक WhatsApp

तुर्कपट्टी। कुशीनगर महोत्सव के 11वें संस्करण के आयोजन को लेकर सोमवार को किसान पीजी कालेज सेवरही परिसर में आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा एवं तैयारियों के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि इस बार यह आयोजन 10 दिसंबर से शुरू होगा जिसका समापन 15 दिसंबर को होगा। इस दौरान किसान मेला, नदी पूजन, गंगा आरती, राज्यस्तरीय वालीबाल, कुश्ती, मिनी मैराथन व तैराकी आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। ख्यातिलब्ध कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देंगे। केन यूनियन के चेयरमैन धीरेंद्र उर्फ राजू राय, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, अरविंद राय, संजीव सिंह, रवि भूषण सिंह, प्रबंधक अनूप राय, रजनीश राय, बिट्टू राय, संजय सिंह, अमित राय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, आदित्य राय, पंकज राय, अनुभव कृष्णा राय, सुरेंद्र राय, कुश मद्धेशिया आदि ने अपने विचार प्रकट किए। सभी ने एक सुर में महोत्सव को सफल बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रण लिया।

इस दौरान प्रधानगण मुन्नीलाल प्रसाद, अशोक पाल, समाजसेवी नन्दलाल चौहान, मुकेश यादव, रमेश गोंड, आशीष मिश्र सोनू, गोपाल गुप्ता, नन्दू वर्मा, सुजीत , रिजवान आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking