News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सीआरएम की तैयारी को लेकर सीएमओ ने झोंकी पूरी ताकत

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Nov 18, 2024  |  5:41 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सीआरएम की तैयारी को लेकर सीएमओ ने झोंकी पूरी ताकत WhatsApp
Responsive image
  • टीम से पहले सीएमओ ने खुद परखी जिला अस्पताल, कप्तानगंज, कसया , हाटा एवं कुबेरस्थान सीएचसी सहित विभिन्न अस्पतालों की तैयारी

कुशीनगर। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानने के लिए भारत सरकार की सीआरएम टीम आएगी।टीम का आगमन 18 नवम्बर को प्रस्तावित है जो जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और व्यवस्थाओं का हाल परखेगी। टीम के आगमन को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.सुरेश पटारिया ने तैयारी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। टीम से पहले सीएमओ ने खुद विभिन्न अस्पतालों की तैयारी परखी.

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

वैसे तो जबसे सीआरएम टीम का कुशीनगर में आगमन का जबसे सूचना मिली तभी स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी में लग गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीम को कोई कमी न मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग प्रशासन एलर्ट है। हर अस्पताल पर पूरी तैयारी में लग गया है।

खास कर जिन अस्पतालों पर आपरेशन की सुविधा है वहां पर आपरेशन थियेटर में आवश्यक सुविधाएं और व्यवस्थाएं, प्रसव कक्ष, जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों का भुगतान, सिंक न्यू बार्न केयर यूनिट ( एसएनसीयू), साफ सफाई, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम, बच्चों की ट्रैकिंग, एवं सम्पूर्ण टीका कारण, दवाओं की उपलब्धता और रखरखाव आदि की व्यवस्था सुदृढ़ करने के पहले से ही तैयारी चल रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया ने सभी सीएचसी, पीएचसी और उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैयारी की जायजा लेने के लिए पिछले एक पखवाड़े से ही दौरा कर रहे है, जहां भी कमियां खामियां मिली वहां दुरूस्त करा रहे हैं।

इसी क्रम में सीएमओ ने सोमवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कप्तानगंज, कसया, हाटा और कसया सहित विभिन्न अस्पतालों का तुफानी दौरा कर तैयारी की स्थिति परखी। साथ ही सभी चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि सीआरएम टीम दौर को लेकर सभी लोग एलर्ट रहें। टीम के लोगों द्वारा पूछे वाले सवालों के बारे में सटीक और सही जानकारी दें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking