पडरौना/कुशीनगर। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा के अवसर पर चिरगोड़ा में लगने वाले मेला में तीस फुट का बना रावण का पुतला जलाया गया। इस मौके पर स्थानीय रामलीला मंडली द्वारा राम के चरित्र का मंचन किया गया।
रामलीला में राम की भूमिका में अंश चौबे तथा लक्ष्मण की भूमिका में अखिलेश्वर की क्षबि काफी मनमोह रहा।रामलीला करने वालो में होशिला पाण्डेय,शम्भू चौबे, भभूति यादव,संजय प्रसाद,रामदुलारे इत्यादि लोगो ने रामलीला का मंचन किया । विकास खंड विशुनपुरा के ग्राम सभा चिरगोड़ा में त्रयोदशी तिथि के दिन लगने वाले मेला के संचालक डा० बिपिन विहारी चौवे व बृजबिहारी चौबे ने जटहां बाजार के प्रभारी निरीक्षक ओंमप्रकाश तिवारी व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भ्रमण किया। ग्राम प्रधान उदयभान मद्धेशिया सभी अतिथिगणों के लिए अलग काउंटर बनाऐ हुए थे।

इस मौके पर एस आई अनिल शर्मा,विकास कौल,विश्वजीत राय,ब्रजेश राय,विनय यादव,शेर बहादूर सिंह,पुष्पेंद्र यादव , विनोद चौबे पत्रकार, हरि शंकर चौबे पत्रकार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…