कसया/कुशीनगर। सहायक श्रम आयुक्त विजय प्रताप यादव के निर्देश पर बोओसी कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने तहसील हाटा के ग्राम सभा झागा में चौपाल लगाकर निर्माण श्रमिकों को जागरूक किया गया कि आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) बनाने के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से विशेष अभियान चलाया जाएगा।उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत एवं पात्र श्रमिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों को बीमारी की स्थिति में पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 50 गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। इस कार्ड के बन जाने से पंजीकृत श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यों का पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज हो सकेगा। श्रमिकों को चाहिए कि इसके लिए शीघ्र आवेदन कर बनवा लें इस अवसर पर शेषमणि दीपक धीरज साधना राकेश शीला मीरा सीमा अशोक आदि उपस्थित रहेl
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…