News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: निकाला गया 75 मीटर का तिरंगा यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 11, 2022  |  1:15 PM

630 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निकाला गया 75 मीटर का तिरंगा यात्रा

एम. असलम /पवन कुमार शर्मा

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

कसया/कुशीनगर । आजादी की 75हवे अमृत महोत्सव के अवसर पर आज नगर कसया में संस्कार भारती कुशीनगर के बैनर तले तथा अन्य संगठन आई एम ए कुशीनगर , होम्योपैथिक चिकित्सक संघ , पंडित कुबेरनाथ जानकी देवी आई टी आई , सरस्वती शिशु मंदिर , ब्रिलिएंट सेंट्रल एकेडमी तथा नगरपालिका परिषद कुशीनगर के तहत हर घर तिरंगा अभियान को जागृत करने के लिए कसया नगर के हाईवे ओवर ब्रिज से आजादी के 75वे वर्ष गांठ पर 75 मीटर का तिरंगा रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए शहीद अमिय त्रिपाठी चौक पर कार्यक्रम का समापन किया गया । जिसमे मुख्य रूप से पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी , उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा , थानाध्यक्ष डॉ.आशुतोष तिवारी , तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह , नगरपालिका ईओ प्रेम शंकर गुप्ता , पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार , राकेश जायसवाल , कस्तूर चंद जायसवाल , डॉ योगेश्वर मद्धेशिया आदि संभरान्त लोगो ने प्रमुखता से भाग लेकर इस यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया ।इस अवसर उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज होमगार्डों के एक बटालियन के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।

आप सभी लोगो से निवेदन है की अपने अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाकर देश की आन बान शान को बनाए रखे । वही पूर्व विधायक एवं संस्कार भारती के संरक्षक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा की 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है,जिसमे सभी लोग शामिल होकर इसे एक पर्व के रूप में मनाए । पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि आजादी हमे यूं ही नही मिला इसके लिए बहुत सारे लोगो ने अपनी आहुति दिया है,उन सभी लोगो के बलिदानों को हमे हमेशा याद रखना है । यात्रा के दौरान गोला बाजार पर स्थित चंद्रशेखर आजाद , गांधी चौक पर गाँधी प्रतिमा तथा अमिय चौक पर शहीद अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा पर मलायार्पण कर शहीदों को नमन किया गया ।इस मौके पर संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार सिन्हा , उपाध्यक्ष अशोक जैन तथा त्रिभुवन तिवारी , सहमंत्री राजू मद्धेशिया आदि लोगो ने अमृत महोत्सव में शामिल होकर लोगो का उत्साहवर्धन किया । यात्रा में सैकड़ो लोगो ने प्रतिभाग किया l यात्रा में भारत माता की झांकी का प्रदर्शन किया गया और देश भक्ति के गीत गाये तथा नारे लगाये गये l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking