News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एयरपोर्ट की सफाई के दौरान एक महिला सफाईकर्मी अचेत होकर गिरी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 13, 2022  |  2:44 PM

1,247 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एयरपोर्ट की सफाई के दौरान एक महिला सफाईकर्मी अचेत होकर गिरी

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर एयरपोर्ट पर 16 मई को प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं,इस दिन कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध मंदिर में लेटी भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन करने की सम्भावना जताई जा रही है।इसको लेकर जिला प्रशासन की तरह से तैयारी तेज कर दी गई है,शुक्रवार को एयरपोर्ट समेत कुशीनगर के बौद्ध मंदिरों की सफाई शुरू कर दी गयी है, शुक्रवार को एयरपोर्ट की सफाई के दौरान एक महिला सफाई कर्मी अचेत होकर गिर गई वहां मौजूद साथियों द्वारा एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को एयरपोर्ट सहित आसपास के सड़कों की सफाई के लिए गुरुवार से ही काम पर लगाया गया है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

सफाई कर्मचारी अनीता देवी पत्नी योगेंद्र प्रसाद पडरौना ब्लॉक के जंगलकुरमौट गांव मे तैनात हैं।संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोड़़ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना किसी लिखित आदेश के इस तरह के कार्यक्रमों में जिले के समस्त कर्मचारियों को लगा कर कर्मचारियों का शोषण किया जाता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking