News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दुबई कमाने गए व्यक्ति की हुई मौत पांच बहनों में इकलौता भाई था

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 7, 2024  |  7:27 PM

233 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दुबई कमाने गए व्यक्ति की हुई मौत पांच बहनों में इकलौता भाई था WhatsApp

तुर्कपट्टी । ग्रामसभा सिरपतखाँड़ निवासी 34वर्षीय महेश चौहान पुत्र रामखुश चौहान की आज घाघी नदी के किनारे बनवरिया घाट पर परिजनों द्वारा अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार महेश पाँच बहनों में अकेला भाई था जिसमें चार की शादी हो चुकी है।आज से सात वर्ष पूर्व महेश की शादी कुबेरस्थान थाना अन्तर्गत ग्रामसभा पिपराजटामपुर के पुरवा नौकाटोला में ललिता के साथ हुआ था।महेश की शादी में रामखुश ने खेत बन्धक रखा था जो आर्थिक तंगी के चलते आजतक दूसरे के पास रेहन पड़ा हुआ है।परिवार की आर्थिक दशा सुधारने,छोटी बहन की शादी व बन्धक खेत छुड़ाने के लिये महेश नौ माह पूर्व पहली बार ओमान गया जहाँ काम करने के दौरान बीते नौ मार्च को उसकी मौत हो गयी।इस हृदयविदारक घटना की सूचना ग्रामप्रधान को 4 अप्रैल को मिली जिन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी।मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।महेश की लाश शनिवार की देर शाम उसके घर पहुँची जिसका अन्तिम संस्कार आज रविवार को गाँव के दक्षिण दिशा में बहने वाली घाघी नदी के बनवरिया घाट पर ग्रामीणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

मुखाग्नि महेश के पाँच वर्षीय पुत्र आर्यन ने दिया।मृतक की एक तीन वर्ष की पुत्री अनन्या भी है।एकमात्र पुत्र महेश के दिवंगत होने पर रामखुश दम्पत्ति काफी दुखी हैं।परिजनों ने बताया कि बीते पहली मार्च को महेश से अन्तिम बार बात हुयी थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking