Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

नूरी जमा मस्जिद में मुकम्मल हुआ क़ुरआन पाक, मिला मुबारकबाद

सुनील नीलम
Apr 7, 2024, 6:07 PM IST • अब तक 193 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • दुनिया के किताबों में कुरान चमकता है, कुरान में अल्लाह का फरमान चमकता है, आदत जो बना ले कुरान की तिलावत की, अल्लाह की नजरों में वह इंसान चमकता है

तुरकपट्टी । रमज़ान का रहमत व बरकत से भरा मुबारक महीना चालू है जगह-जगह मस्जिदों में इबादात की हुजूम है और रमज़ान की खास इबादत तरावीह सुनने सुनाने का काम जारी है और लोग हैसियत के मुताबिक तोहफ़ा भी पेश करते नज़र आ रहे हैं।

जनपद के तहसील पडरौना के अंतर्गत पिपरा जटामपूर (नूरी जमा मस्जिद) में हाफ़िज़ मेराज अली ने 26 दिन में तरावीह सुना कर लोगों को फैजियाब होने का मौक़ा दिया है।इस महीने में ही अच्छे मोमिन की पहचान होती है क्योंकी हकुकुल अल्लाह माफ़ हो सकता है हकुकूल एबाद नही इसलिए इस महीने में जितना हो सके खुदा की इबादत करें और दीन दुखियों गरीब यतीम को भरपूर मदद करें जिससे उसकी भी ईद आपके ईद के बराबर में हो जाए! लोगों ने खत्मुल कुरआन का इनेकात किया जिसमें मौलाना मुख्तार अहमद निजामी ने रमज़ान व क़ुरान की फजी़लत बयान की व उसके बाद इमाम साहब ने दुआ ख्वानी की जिसमें अपने देश में अमन व सलामती और आपसी भाईचारे के लिए खुसूसी दुआ की। और बादहू हाफ़िज़ मेराज अली साहब को फूल माला पहनाकर मुबारकबाद पेश किया।

Advertisement

इस दौरान हाफिज व कारी मेराज अली ,जमालुद्दीन साहब,शाकिर अली,समीर साहब, नुरी जमा मस्जिद के कॉमेटी अध्यक्ष मौलाना मुख्तार अहमद निजामी, रऊफ अली,उस्मान गाजी,भोला बाबा,शहाबुद्दीन अली,इम्तियाज अली,सलामत अली,रेयाजुद्दीन हाशमी,किताबुद्दीन हाशमी, व तमाम नमाज़ी मौजूद रहे।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi