News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दो डीसीएम व एक ट्रक के आपसी भिड़ंत में एक गंभीर रेफर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 15, 2021  |  5:44 PM

994 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो डीसीएम व एक ट्रक के आपसी भिड़ंत में एक गंभीर रेफर WhatsApp

हाटा/कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के ढाढा चौराहा के सामने फोरलेन सड़क पर दो डीसीएम व एक ट्रक के आपसी भिड़ंत हो जाने से एक डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एनएचएआई की एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया जहां डाक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार को सुबह नौ बजे गोरखपुर से कसया की तरफ आ रही डीसीएम नं यूपी 75 एम 3835 ढाढा चौराहे पर पहुंची थी तब तक कसया से गोरखपुर की तरफ विपरीत दिशा से आ रही एक डीसीएम यूपी 35टी 9886 ने सामने से जोरदार ठोकर मार दिया कि उसके पीछे से आ रहा एक ट्रक ने डीसीएम को ठोकर मार दिया।जिससे डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने एनएचएआई की एम्बुलेंस को सूचना दिया जहां मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया जहां डाक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं घायल चालक अचेतावस्था में होने पर उसका नाम व पता ज्ञात नहीं हो सका।वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी वाहनों को फोरलेन सड़क से हटवाकर आवागमन शुरू कराया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking