कसया/कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) की एक बैठक कसया नगर स्थित श्रीराम जानकी मठ मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती, पत्रकार उत्पीड़न, सदस्यता अभियान व जिला सम्मेलन कराने पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने कहा कि संगठन का लक्ष्य प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के हक में सुरक्षा कानून देश व प्रदेश में लागू हो। इसके लिए संगठन व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। आज के बदलते परिवेश में कलमकारों को निशाना बनाया जा रहा है और जिसका उदाहरण पत्रकार उत्पीड़न के तमाम मामले सामने आ रहे हैं।बिना सुबिधा समाज की सेवा करने वाले मीडिया कर्मियों को किसी ने न्याय नहीं दिया। अपने हक व सम्मान की लड़ाई खुद लड़नी होगी और एकजूट होना होगा, मजबूत होना होगा।
जिला महामन्त्री विनोद तिवारी ने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकार अपने अधिकार के लिए आगे आएं। संगठन मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव, जिला सचिव मुन्ना कुमार राय, मो. असलम ने पत्रकार उत्पीड़न पर रोक लगाने, स्वास्थ्य बीमा, आयुष्मान कार्ड बनाने, पत्रकारों का टोल टैक्स निःशुल्क करने आदि पर चर्चा की और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया। अध्यक्षता करते हुए तहसील अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने संगठन का कोष बनाने पर जोर दिया। अंत में पत्रकारों ने पत्रकार मनोज चौबे के पिता व संगठन के प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक आरके भट्ट की माता के निधन पर शोक जताया।
इस दौरान आलोक कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, सतीश कुमार सिंह, सौरव मणि त्रिपाठी, अब्दुल मजीद, तहसील अध्यक्ष पड़रौना आदित्य दीक्षित, आफताब आलम, मनीष कुमार यादव, संदीप कुमार सिंह, जय प्रकाश सैनी, आनंद सिंह सहित पत्रकार मौजूद रहे।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…