News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शैक्षणिक सेमिनार एवं अभिकर्ता सम्मान समारोह संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 14, 2022  |  9:46 PM

491 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शैक्षणिक सेमिनार एवं अभिकर्ता सम्मान समारोह संपन्न
  • उत्त्कृष्ण कार्य करने वाले अभिकर्ताओ को पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित

कसया/कुशीनगर। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कुशीनगर द्वारा आज गुरुवार को कसया स्थित एक निजी होटल में शैक्षिणिक सेमिनार एवं अभिकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम में शाखा के अभिकर्ताओ द्वारा बीमा व्यवसाय में उत्कृष्ट कार्य व उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें शाखा प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया l

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

अभिकर्ताओ को सम्बोधित करतें हुऐ शाखा प्रबंधक राज कुमार राय ने कहा कि जीवन बीमा का उद्देश्य जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी लोगो का भविष्य सुरक्षित रखना है l अभिकर्ता बीमा निगम और अपने पालिसी धारको के बीच सामंजस्य स्थापित कर लोगो का बीमा करके उनका और उनके परिवार का भविष्य व जीवन सुरक्षित करता है तो वही अपना और अपने परिवार का जीवकोपार्जन भी करता हैl श्री राय ने आगे कहा कि अभिकर्ता बीमा करने के लिये सबसे पहले लोगो के मध्य सम्बन्ध स्थापित करें और फिर लोगो को विश्वास में लेकर ग्राहकों को बीमा के बारे में सही जानकारी बताये, जिसके लिये उसे भी पूरी तरह से बीमा पालिसी के बारे में जानकारी हासिल होना चाहिए l पालिसी लेने वाले धारको को बताये कि बीमा करा लेने से किस प्रकार आपका और आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित रहता है, तथा किस प्रकार लाभ मिलता है l अभिकर्ता जितना ज्यादा से ज्यादा पालिसी बेचेंगे उतना ही उनको भी लाभ मिलेगा l

इसलिए आप स्वय जागरूक बने और लोगो को भी बीमा कराने के लिये जागरूक करें l कार्यक्रम का संचालन करतें हुऐ शाखा के विकास अधिकारी रजत पाण्डेय ने भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा लॉन्च सभी नए -पुराने प्लान को विस्तृत में समझाया, तथा विकास अधिकारी सुरजीत परमाणिक ने पॉलिसीयो को लिखित रूप से व्यवसायिक लाभ और पालिसी धारको के लाभ को सुचिबद्ध समझाया l तत्पश्चात अभिकर्ता सुरवीर सिंह, हंसराज प्रसाद गौतम और सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता को शाखा प्रबंधक द्वारा अच्छे व्यवसाय व उत्कृष्ट कार्य के लिये पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया l इस अवसर शाखा के कर्मचारी और दर्जनों यूनिट के अभिकर्ता मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking