News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Accident News/कुशीनगर: सवारियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, बस में मची चीख-पुकार, बड़ा हादसा टला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 20, 2022  |  8:58 PM

788 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Accident News/कुशीनगर: सवारियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, बस में मची चीख-पुकार, बड़ा हादसा टला WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व पटहेरवा थाना अंतर्गत फजिलनगर में फोरलेन हाइबे ओवर ब्रीज के समीप बिहार के तरफ जा रहीं बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी, बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया थाl बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और बड़ी अनहोनी होने से बच गयाl

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह गोरखपुर की तरफ से एक बस यात्रियों को लेकर मुजफ्फरपुर बिहार के लिये जा रही थी कि यात्रियों से भरी बस फाजिलनगर ओवरब्रिज के ढलान पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और बस डिवाइडर पर चढ़ गयी | इस हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गईl | बस राजस्थान के जयपुर से मुज्जफरपुर बिहार जा रही थी और उसमें करीब 60 यात्री सवार थे | सुबह का समय होने के कारण ज्यादातर यात्री बस में सो रहे थे | शोर शराब सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगो ने दिया l पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी |

बस चालक आनंद कुमार निवासी बड़ी सैडी थाना सूरजगढ़ जनपद जुनजुनो राजस्थान, मधुबनी बिहार के रमन कुमार महतो, जावेद आलम, लखंदर पटेल, आशु कुमार शर्मा, मनोज ठाकुर, रुपेश ठाकुर, राजेश राम, मोहम्द पप्पू, राधेश्याम पुनया, राहुल पुनया आदि यात्री थे, जिन्हे बस के चालक ने दूसरी बस की व्यवस्था करके सभी यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर भेज दिया|हादसे के दौरान मानवता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगो ने समाजसेवी दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में बस में सवार सभी घायल यात्रियों का देख -रेख करतें हुए उनकी हर प्रकार से मदद किया l इस दौरान स्थानीय निवासी राधेश्याम मद्धेशिया, अजय कसेरा, संदीप मद्धेशिया, बहादुर गुप्ता, अनील सिंह आदि मौजूद रहे |

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking