कुशीनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में अनधिकृत रूप से यत्र तत्र डेरा जमाए कोर्ट के मुंशियों पर जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
उक्त अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी व्यास उमराव तथा सी0ओ0 सदर कुंदन सिंह कर रहे थे। विदित है की कलेक्ट्रेट परिसर में अनधिकृत रूप से गैर पंजीकृत कुछ कोर्ट के मुंशियों द्वारा सरकारी परिसर व भवनों में अवैद्य रूप से कब्जा जमाया गया था। उक्त कब्जे की जगह पर इनके बैठने हेतु तख्त, टेबल व अन्य समान को हटाया गया व जगह खाली करवाई गई। इस क्रम में यह भी हिदायत दी गयी कि आगे से इस प्रकार का अनधिकृत व अवैद्य कब्जा होंने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…