News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: दूसरे दिन भी अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2022  |  8:57 AM

669 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: दूसरे दिन भी अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरत

कुशीनगर ।जनपद के नवसृजित थाना तमकुहीराज के सृजन के बाद उसके न्याय क्षेत्राधिकार को कसया में किए जाने की मांग को लेकर आज कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी अपने को न्यायिक कार्यो से विरत रखकर एक प्रतिनिधिमंडल जनपद न्यायाधीश से मिलकर मामले को अवगत कराने की बात हुई।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

बताते चलें कि नवसृजित थाना तमकुही राज थाना पटहेरवा सेवरही व स म उर पुलिस चौकी के गांव से कटकर बना है जिसमें अब तक पांच अपराध संख्या के अपराध पंजीकृत हो चुके हैं कुछ का रिमांड मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर के यहां हो चुका है। न्यायालय की एफ आई आर की प्रति भी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर के कार्यालय को प्राप्त हो चुकी है बावजूद इसके कसया के अधिवक्ताओं को सही बात बताने से इनकार किया जाता रहा है।

इसी उहापोह की स्थिति में आज पुनः संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे के नेतृत्व में साधारण सभा की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि वाद कारियों की सुलभता को देखते हुए तमकुहीराज थाने का क्षेत्राधिकार कसया में दिया जाए ।यदि इस थाने का क्षेत्राधिकार कसया में नहीं दिया जाता है तोअधिवक्ता गण तमकुही ,हाटा व कसया तहसील से संबंधित सभी थानों को जो वर्तमान में पडरौना मुख्यालय पर रामकोला ,कप्तानगंज ,तरया सुजान रखा गया है उसके लिए भी भविष्य में आंदोलन को बाध्य होंगे।

संचालन महामंत्री संजय सिंह बघेल ने किया ।वक्ताओं में पूर्व अध्यक्ष रविंद्र मणि ,अशोक कुमार राय, राकेश तिवारी, अरविंद पाठक, अरविंद द्विवेदी, ओम प्रकाश सिंह, संजय मिश्रा, मनोज पांडे ,अलख नारायण त्रिपाठी ,जय श्री सिंह ,बद्री नारायण दुबे आदि ने अपने विचार रखेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking