News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दो वर्ष बाद खुलकर लोगों ने बरसाए रंग, लगाए अबीर दी शुभकामनाएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2022  |  8:26 PM

612 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो वर्ष बाद खुलकर लोगों ने बरसाए रंग, लगाए अबीर दी शुभकामनाएं

कसया/कुशीनगर। मिलन व भाईचारे का त्यौहार जनपद के नगर, चौराहों, गांवों में धूमधाम से मनाया गया। सररर्रा की ललकार के साथ रंग से सराबोर हो लोग ” केकरे हाथे कनक पिचकारी, केकरे हाथे अबीरा ” व अन्य फाग देर रात तक गाते रहे और मेवा, पकवानों व लॉजिज खाने का स्वाद लिया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कोविड काल से उबरने के दो साल बाद होली का रंग लोगों के सर चढ़कर बोला जिससे कोई अछूता नहीं रहा। युवाओं ने जमकर फाग गाये। खाया पिया और हुडदंग किया। छोटी मोटी झड़पों को छोड़कर यह पर्व शांति के साथ बिता। शुक्रवार की रात में युवाओं को टोलियों ने नाचते गाते होलिका दहन किया और सुबह धुर खेल खेला। शनिवार को महिलाओं ने सुबह उठकर त्यौहार मनाने के लिए घर की सफाई की और पकवान बनाई। फगुहरा गायकों ने घर घर जाकर फाग की धुन पर फगुआ गीत गाये और महिलाओं व बच्चों ने रंग बरसाए और अबीर लगाकर शुभकामनाएं दी। सोसल मीडिया पर लोगों ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं। विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने विधानसभा की जनता को शुभकामनाएं दी।

इसी क्रम में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी। होली की शुभकामनाएं जिलाधकारी एस राज लिंगम व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने अधिकारियों, कर्मचारियों व जनता को दी। सुरक्षा को लेकर पूरे जनपद में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking