News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ‘पूर्वांचल का समग्र विकास’  मंथन को जुटेंगे दिग्गज

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 15, 2022  |  5:29 PM

452 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ‘पूर्वांचल का समग्र विकास’  मंथन को जुटेंगे दिग्गज WhatsApp
Responsive image
  • सम्मानित होंगे ‘विकास मित्र’
  • उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो.गिरीश चन्द्र त्रिपाठी होंगे मुख्य अतिथि

कुशीनगर। देश की एकमात्र बहुभाषीय न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार ने 17 जुलाई को कुशीनगर में पूर्वांचल का विकास: दिशा व दशा विषयक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में हिन्दुस्थान समाचार के प्रकाशन पाक्षिक पत्रिका युगवार्ता के विशेष अंक का विमोचन व भिन्न भिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को ‘विकास मित्र’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

इस आशय की जानकारी आयोजक संस्था के जिला प्रतिनिधि गोपाल गुप्त ने देते हुए बताया कि रायल रेजीडेंसी होटल में दोपहर दो बजे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप्र राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.गिरीशचन्द्र त्रिपाठी होंगे। अध्यक्षता हिन्दुस्थान समाचार के चेयरमैन अरविंद भालचंद्र मार्डीकर करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में  राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव, पूर्वांचल सलाहकार बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र, पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय व बौद्ध भिक्षु अशोक शामिल हैं। 

इन्हें मिलेगा विकास मित्र सम्मान: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली के वैज्ञानिक वैभव सिंह को पूर्वांचल की प्रकृति के अनुरूप गेंहू व काला नमक चावल के अनुसंधान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने के लिए। पीजीआई लखनऊ पेडिआर्टिक गैस्ट्रो के हेड डॉ. नीरज राव को बाल चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।

डॉ. सी पी गुप्त कुशीनगर को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए। प्रशिक्षक अनिता राय कुशीनगर को केला रेशा के विभिन्न उत्पाद जैसे हस्त शिल्प, खाद्य उत्पाद आदि विकसित कर किसानों व बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने के क्षेत्र में। विजय कृष्ण भारद्वाज महाराजगंज को वैदिक गुरुकुल परम्परा के अनुरूप संस्कृत विद्यालय के संचालन के लिए और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्वदमन जायसवाल बलिया को विकास मित्र सम्मान दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking