News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: मारने पीटने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने किया प्रदर्शन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 5, 2022  |  8:03 PM

972 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मारने पीटने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने किया प्रदर्शन

टेकुआटार/कुशीनगर। क्षेत्र के सोहसा मठिया स्थित जनता इंटर कालेज में सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों में विवाद हो गया। प्रबंधक के हस्तक्षेप करने पर छात्र और उग्र हो गए। इसको लेकर छात्र हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

जनता इंटर कालेज सोहसा मठिया के परिसर में शिक्षक दिवस धूम-धाम से मनाया जा रहा था कि छात्रों का एक समूह टेंट लगाने लगे जिसपर शिक्षकों ने एतराज किया फिर छात्रों और शिक्षकों के बीच मामला बढ़ गया। शिक्षकों ने छात्रों को काफी मनाने का प्रयास किया लेकिन उग्र छात्रों ने शिक्षकों की एक भी बात नही सुनी और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुँचे विद्यालय के प्रबंधक उमेश राव ने बच्चों को मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन छात्र नही माने और हंगामा करते हुए सोहसा चौराहे पर आ गए और मारने पीटने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे,जिसकी सूचना किसी ने कसया थाने को दे दिया। मौके पर पहुचीं कसया पुलिस ने छात्रों को समझाया बुझाया लेकिन छात्र नही माने और घण्टो तक हंगामा को जारी रखा। कसया पुलिस के काफी जदोजहद के बाद हंगामा कर रहे छात्रों का समूह किसी तरह से माना। कसया एसएचओ डॉ आशुतोष तिवारी ने सभी छात्रों को कतार में खड़ा कराकर काफी समझाया साथ ही शिक्षिकों को काफी समझाया।

इस मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि कुछ अराजक छात्र विद्यालय परिसर में जबरन टेंट लगाने व डीजे बजाने तथा फोटो खींचने का प्रयास कर रहे थे जिसको रोका गया। इससे नाराज कुछ मनबढ़ छात्र हंगामा करने लगे।

इस संबंध में एसएचओ कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि मौके पर गया था,मामले को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking