News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अंकिता त्रिपाठी और रामनवल प्रसाद असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 17, 2022  |  7:46 PM

2,533 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अंकिता त्रिपाठी और रामनवल प्रसाद असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित

कुशीनगर। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 50 के अंतर्गत आज घोषित परिणाम में बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के हिंदी विभाग में शोधरत दो विद्यार्थियों अंकिता त्रिपाठी और रामनवल प्रसाद का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

अंकिता ने आयोग द्वारा 162 अभ्यर्थियों की वरीयता सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। ज्ञातव्य है कि उक्त दोनों यूजीसी से प्राप्त वरिष्ठ शोध अध्येतावृत्ति के अंतर्गत शोधरत हैं। अंकिता हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गौरव तिवारी के निर्देशन में “अज्ञेय के गद्य साहित्य में सांस्कृतिक चेतना” विषय पर और रामनवल हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह के निर्देशन में “मध्ययुगीन कवियों की सांस्कृतिक चेतना” विषय पर शोध कार्य कर रहे हैं। उक्त जानकारी डॉ गौरव तिवारी ने दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking