कसया/कुशीनगर। ईंट निर्माता समिति की बैठक शनिवार को नगर स्थित एक होटल में संपन्न हुई। इसमें बढ़ी जीएसटी व कोयला के मूल्य में वृद्धि को लेकर चर्चा की गई। वृद्धि वापस कराने को लेकर भट्ठा मालिकों ने 12 से 17 सितंबर तक पूर्ण रूप से बिक्री बंद करने का एेलान किया।
समिति के अध्यक्ष छेदी राव ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता से भट्ठा मालिक से लेकर आमजन तक परेशान हैं। एक जुलाई से पूरे देश में भट्ठा मालिक हड़ताल पर चल रहे हैं। बावजूद सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। कहा कि जीएसटी व कोयले के दाम में चार गुना तक वृद्धि हुई है। महामंत्री विरेंद्र पांडेय ने कहा कि बिक्री प्रभावित होने से भट्ठा पर कार्य करने वाले लगभग 70 हजार मजदूर के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। सरकार के लिए बिक्री बंद करना सरकार के लिए सांकेतिक एेलान है। अगर मांगे मानी नहीं गई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। चेताया कि बिक्री प्रतिबंधित तिथि के दौरान अगर कोई भट्ठा मालिक ईंट बेचते पाया गया तो उसके विरूद्ध संगठन खुद आगे आकर कार्रवाई कराएगा
देवरिया जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष शिवनाथ यादव, जगदीश सिंह, अजीमुल्लाह अंसारी, दीपक सिंधी आदि ने भी अपना विचार रखा। रामदयाल यादव, राजन सिंह, इंद्रजीत सिंह, उग्रसेन मल्ल, प्रमोद सिंह, अशोक शर्मा, हरेराम यादव, सत्येंद्र सिंह, जीतन सिंह आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…