सुकरौली/कुशीनगर। कहा जाता है कि प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती क्योंकि मेहनत और लगन से कोई भी मंजिल मिल सकती हैं। ऐसी बातों को सच साबित करते हुए नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नं दो की रहने वाली अनुष्का राही पुत्री अरुण कुमार राही ने नीट में 5144वी रैंक हासिल करते हुए परीक्षा पास की।परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिवार सहित आस पास के लोगो में खुशी व्याप्त है।
लोगो द्वारा बच्ची तथा उसके परिवारजनों को बधाई दी जा रही है। अनुष्का ने बताया कि यह उपलब्धि मेरे माता पिता के साथ ही चाचा अजय राही के मार्गदर्शन से मिली। उसने भविष्य में मेहनत से पढ़ाई पूरी करके अपनी योग्यता से जनसेवा तथा देशसेवा की बात भी कही।
कुशीनगर। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवाओं के लिए कुशीनगर पुलिस के…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…