कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने भारत सरकार के शासनादेश के क्रम में बताया कि गुड सेमेरिटन ( नेक आदमी) को पुरस्कृत किए जाने हेतु निर्गत योजना अंतर्गत जनपद स्तर पर *अप्रेजल कमेटी* का गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत जिलाधिकारी अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक- सदस्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी – सदस्य, संभागीय परिवहन अधिकारी – सदस्य, सहायक संभागीय परिवहन – अधिकारी (प्रवर्तन ) नोडल अधिकारी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि गठित अप्रेयजल कमेटी द्वारा जनपद के गुड् सेमेरिटन ( नेक आदमी) को पुरस्कृत किए जाने हेतु चयन करके पुरस्कृत किया जाएगा, जिनके द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डेन आवर अस्पताल पहुंचाया गया हो, और उस घायल व्यक्ति को तत्काल त्वरित इलाज मिला हो। इस कार्य से आम नागरिक प्रेरित हो जिससे सड़क दुर्घटना में मरने वाले व्यक्तियों में कमी लाई जा सके। इस प्रकार गुड सेमेरिटन (नेक आदमी ) का आम जनमानस में उसका प्रचार प्रसार किया जाए।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…