कसया/कुशीनगर। नगर स्थित हीरोज मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुरस्कार समारोह की शुरुआत मुख्यअतिथि प्रतिष्ठित व्यवसायी ओमप्रकाश जायसवाल ने विद्या की देवी माता सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने कहा कि शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास होता है। हमें नौनिहालों को संस्कार युक्त शिक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने विद्यालय व कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों से कहा कि जो प्रमाणपत्र आपको दिया जा रहा है। उसमें आपका सम्मान है औऱ आपके जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा है। जो आज प्रमाणपत्र नहीं पाए हैं उनके लिए भी प्रेरक है और वह भी मेहनत करें। हर क्षेत्र में निश्चित ही सफलता मिलेगी।
इसी क्रम में सुबाष चन्द, बीपीजी के एसोसिएट प्रोफेसर डा. गौरव तिवारी, सभासद विजय कुमार सिंह ने अपने विचार रखे। विद्यालय के प्रिंसिपल आनंद शेखर ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस दौरान मान चन्द मद्धेशिया, महेश जायसवाल, राजन जायसवाल सहित अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…