News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: महायज्ञ के पांचवें दिन श्रीराम विवाह का मनोहरी वर्णन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 30, 2023  |  6:29 PM

495 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महायज्ञ के पांचवें दिन श्रीराम विवाह का मनोहरी वर्णन
  • जब तक दैहिक भाव,परमात्मा की प्राप्ति असंभव – गणेश दास

कसया/कुशीनगर। नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर मठ कसया में चल रहे दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के पांचवे दिन सोमवार को श्रीराम कथा की अमृत वर्षा कराते हुए कथावाचक महंत गणेश दास महाराज ने ऋषि विश्वामित्र के साथ प्रभु श्रीराम के जनकपुर में आगमन, धनुष भंग और श्रीराम जानकी विवाह का मनोरम वर्णन किया और कथा के माध्यम से कहा कि जीवन में ईश्वर को प्राप्त करना है तो सत्संग रूपी बगिया में कदम रखना चाहिए। बिना सत्संग और भक्ति के ईश्वर का दर्शन संभव नही है। जब तक दैहिक भाव तब तक परमात्मा की प्राप्ति असंभव है। अतः हमें दैहिक भाव का त्याग करके संत की शरणागति ग्रहण करनी चाहिए। श्रीराम जानकी विवाह के दौरान सच्चिदानंद के संयोजन में श्रीराम व माता जानकी विवाह की मनोहरी झांकी प्रस्तुत की गई और पांडाल सिया वर राम चंद्र जी की जय के जय घोष से गुंजायमान हो उठा।

आपके लिए और..- पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ...

कथा का प्रारंभ यजमान अनिल प्रताप राव व सिंधु राव द्वारा व्यास पीठ के पूजन से हुआ। इस दौरान यज्ञाचार्य रामजी पांडेय के संचालन में श्रीराम महायज्ञ, अयोध्या से आए संतों द्वारा अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन और श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ शाला की परिक्रमा अनवरत चलती रही। रात्रि में अयोध्या धाम से आए कलाकारों द्वारा भव्य श्रीरामलीला का मंचन किया जा रहा है। संचालन सुमित त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर महंत त्रिभुवन शरण दास, व्यवस्थापक देव नारायण शरण, विष्णु शरण, डाक्टर दया शंकर तिवारी, बाल मुकुंद शरण, रामजी शरण दास, मंकेश राय, अजय शुक्ल, दीपू पांडेय, अद्या पांडेय, सुरेश गुप्ता, जेडी दुबे, मणि प्रकाश यादव, इंद्र कुमार मिश्र, निशांत सिंह, राकेश जायसवाल, कुश कुमार, विजय चौरसिया, शेष मणि, गंगोत्री देवी, रिद्धिमा, कृष्णावती देवी, ममता कश्यप, वंदना पांडेय, गुड्डी मद्देशिया, हृदयानंद तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking