News Addaa WhatsApp Group Join करें

“कलयुगी बाप बना कातिल: 6 माह के मासूम का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, तीन दिन में हुआ गिरफ्तार”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 30, 2026  |  7:10 PM

509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“कलयुगी बाप बना कातिल: 6 माह के मासूम का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, तीन दिन में हुआ गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही 6 माह के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने महज तीन दिन के भीतर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तरयासुजान क्षेत्र निवासी नूर मोहम्मद की पुत्री रेशमा की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से सलमान पुत्र रज्जाक निवासी कामीपुर, थाना कासिमपुर, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि सलमान का ननिहाल तरयासुजान थाना क्षेत्र के गोपालपुर में है, जहां वह अक्सर आता-जाता रहता था। शुरुआत में दंपत्ति का वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन समय के साथ पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा। वजह बनी रेशमा का बार-बार बिना बताए मायके आना-जाना, जिससे सलमान नाराज रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

घटना 27 अप्रैल 2026 की रात की है, जब सलमान नशे की हालत में अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा। पत्नी के वापस जाने से इनकार करने पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। बाद में दोनों सो गए।
रात करीब 3 बजे रेशमा ने अपने 6 माह के बच्चे जिशान को दूध पिलाया और फिर कुछ देर के लिए इधर-उधर चली गई। जब वह वापस लौटी तो देखा कि पति बिस्तर पर नहीं था और बच्चा बिल्कुल शांत पड़ा हुआ था। उठाने पर पता चला कि मासूम की मौत हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, गुस्से में आकर आरोपी पिता सलमान ने अपने ही बेटे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के अगले दिन रेशमा ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।

जानकारी रहे कि तेज कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान के नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक शंशाक शेखर राय, आरक्षी विपिन पांडेय, गिरीश कुमार, प्रशिक्षु आरक्षी जय प्रसाद यादव और विपिन कुमार राजभर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तरयासुजान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

क्या बोले प्रभारी निरीक्षक..!

प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने इस संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और महज तीन दिनों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया। प्रथम दृष्टया आरोपी नशे का आदी प्रतीत हो रहा है, जिसने गुस्से में आकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक पिता ही अपने मासूम का कातिल बन बैठा। पुलिस मामले की आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking