News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भोजपुरी कथा संग्रह उजियार का लोकार्पण आज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 2, 2022  |  6:30 PM

628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भोजपुरी कथा संग्रह उजियार का लोकार्पण आज
  • बीपीजी कुशीनगर में आयोजित समारोह में आचार्य रामदेव शुक्ल होंगे मुख्यअतिथि

कुशीनगर। बुद्ध पीजी कालेज के मीटिंग हाल में कवि व कथाकार रामनरेश शर्मा के भोजपुरी कथा संग्रह उजियार का लोकार्पण समारोह 3 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित है। भोजपुरी संगम गोरखपुर व सृजन सुधा कुशीनगर द्वारा आयोजित पुस्तक समारोह के मुख्यअतिथि पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग दीदउ गोविवि आचार्य रामदेव शुक्ल होंगे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

जबकि दीदउ गोविवि हिंदी विभाग प्रो. विमलेश मिश्रा, पूर्व प्राचार्य व वर्तमान मनो विज्ञान विभाग बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर डॉ. अमृतांशु शुक्ल, बीपीजी हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, बीपीजी कुशीनगर हिन्दी विभाग डॉ. गौरव तिवारी, कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन डॉ. ब्रजेन्द्र नारायण बतौर वक्ता होंगे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ पाण्डेय व संचालन साहित्यकार अवधेश नन्द करेंगे। उक्त जानकारी आयोजन समिति सदस्य पत्रकार हृदया नन्द शर्मा ने दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking