News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अवैध बालू लदी ट्रकों पर की गई बड़ी कार्यवाही

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 4, 2022  |  7:37 PM

876 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध बालू लदी ट्रकों पर की गई बड़ी कार्यवाही
  • कसया तमकुहीराज सीमावर्ती क्षेत्रों पर 19 ओवरलोड ट्रकों पर दी गई दबिश
  • सभी ट्रकों को किया गया सीज, ड्राइवर मौके से हुए फरार
  • देर रात शुरू हुआ अभियान सुबह 2:00 बजे तक चला
  • एडीएम, एएसपी, खनन अधिकारी, एआरटीओ, एसडीएम तमकुही/ कसया के द्वारा चलाया गया संयुक्तऑपरेश

कुशीनगर। कल देर रात कसया तमकुही राज सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध बालू लदी ट्रको पर बड़ी कार्यवाही की गई।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी तमकुही व्यास नारायण, खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम, एसडीएम कसया गोपाल शर्मा तथा सी ओ कसया द्वारा एक बड़ी कार्यवाही में एनएच 28 पर बालू से लदी 19 ओवरलोडेड ट्रक पर दबिश दी गई तथा इन ट्रकों को सीज कर दिया गया। इन ट्रकों में 08 ट्रकों को हेतिमपुर टोल प्लाजा तथा 11 ट्रक बहादुरपुर चौकी पर सीज किया गया। कल देर रात 12 से 02 बजे सुबह तक चले इस अभियान में ट्रकों के ड्राइवर फरार हो गए । 11 ट्रक गोरखपुर, 04 बिहार, 04 बस्ती नंबर के थे।

उक्त 04 गाड़ियों मे बालू, अवशेष में मोरम अत्यधिक मात्रा में ओवरलोडेड था तथा इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से 03 दर्जन से अधिक ट्रक बिहार सीमा की तरफ भाग गए। खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया कि द्वारा ट्रकों को सीज कर लिया गया है तथा निर्धारित खनन नियमों के अनुसार उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking