कसया/कुशीनगर । थाना क्षेत्र पटहेरवा अंतर्गत फाजिलनगर के नेशनल हाइबे फोरलेन बघौच मोड़ पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की ठोकर बाइक सवार महिला की मौके पर मौत बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को तुर्कपट्टी थाना अंतर्गत बेनिभार निवासी उत्तम गिरी पुत्र विद्यानन्द गिरी 28 वर्ष निवासी बेनीभार अपने चाची इंद्रावती देवी पत्नी जोगिन्दर को बाइक से देवरिया जनपद के पथरदेवा किसी सम्बन्धी के घर से वापस अपने घर जा रहे था कि फाजिलनगर बघौच मोड़ पर फोरलेन सड़क को पार करते समय कसया की तरफ से तेज रफ़्तार में जा रही कंटेनर ट्रक की ठोकर से दोनों बाइक से सड़क पर गिर गये, जिससे सर में गंभीर चोट लगने से इंद्रावती देवी का मौके पर ही मृत्यु हो गयी, तथा बाइक चला रहा उत्तम गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हे स्थानीय लोगो की मदद से घायल को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रविंद्रनगर रेफर कर दिया l
सूचना पाकर क़र मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी क़र शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया l
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…