कसया/कुशीनगर। प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन नगर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण व केक काटकर सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की गई।
आयोजित सीएम योगी के जन्मदिन कार्यक्रम में भाजपा नेता व प्रतिष्ठित व्यवसायी ओमप्रकाश जायसवाल, नगर मण्डल कसया अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष डॉ टीएन राव, सुमित त्रिपाठी आदि ने सीएम के जन्मदिन का केक काटा और हैप्पी बर्थ डे बोलकर विस किया। इसके बाद पौधरोपण किया गया और नगर में रिक्शा चालकों, वाहन चालकों व राहगीरों को मिष्ठान बांटा गया। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर व सूबे के मुखिया परम पूज्य योगी जी ने प्रदेश में विकास की गंगा बहा दी है। हर वर्ग, जाती को जहां लांभ मिल रहा है वही महिलाओं के हक, रोजगार व सम्मान दिलाने का कार्य किया है।
इस दौरान विनोद गिरी, कुश मद्धेशिया, सुनैना सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…