News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 1, 2022  |  5:44 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त व मजबूत नेतृत्व के कारण आज भारत की आवाज विश्व में प्रभावी तरीके से सुनी जा रही है। मोदी सरकार के दूसरे सफल एवं प्रभावी कार्यकाल में भारत की आवाज अब वैश्विक मंच पर कहीं अधिक सुनी जा रही है। चाहे वह जी-20 , जलवायु सम्मेलन, भारत की आर्थिक नीतियां , विकास की योजनाएं, कोरोना महामारी से प्रभावशाली नियंत्रण हो या भारत की संस्कृति की। विश्व में योग दिवस, अहिंसा दिवस एवं आम व्यवहार में नमस्ते का शिष्टाचार अपनाने की संस्कृति। भारत के घरेलू और विदेश नीति के बीच मजबूत संबंध स्थापित हो रहे हैं।

उक्त बातें उक्त बातें डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा। वह कसया के एक होटल में भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के तीन दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में “भारत वैश्विक परिदृश्य” पर व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एक नए विश्व राजनयिक और वैश्विक नेता के रूप में मोदी स्थापित हो गए हैं। आज दुनिया भारत को एक वैश्विक शक्ति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व नेता के रूप में मानने लगी है। हाल ही में हुए सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं के एक सर्वे में मोदी को लगातार शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।हाल के वर्षों में विश्व में भारत की स्वीकार्यता बढी है और चीन की छवि में गिरावट आई है। उसमें भारत से दुनिया की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। जिस तरह से भारत ने कोविड का सामना किया है और मानवता के हित में काम किया है उससे स्पष्ट होता है कि भारत बसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा के अनुरूप दुनिया के हितों का सर्वाधिक ध्यान रखा है।

इसके पूर्व दिन के प्रथम सत्र में “केन्द्र सरकार की योजनाएं एवं हमारा प्रदेश ” विषय पर सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही 44 योजनाओं में उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां विषय के तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों, महिलाओं के उत्थान, युवाओं के लिए, श्रमिक कल्याण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, स्वच्छता, औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना, लोकनिर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन, ऊर्जा, आवास, ग्राम्य विकास, नियोजन, पशुपालन आदि क्षेत्रों के विकास में अतुलनीय कार्य किया गया है। और सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास की धारा आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर वर्गाधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन,सांसद पीएन पाठक,कुशीनगर विधायक पी०एन० पाठक,खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय,हाटा विधायक मोहन वर्मा, पडरौना नगर पालिका परिषद चेयरमैन विनय जायसवाल सहित, भाजपा के ब्लाक प्रमुख, जिला पदाधिकारी, सभी सातों मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री, सभी विभागों व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और सह संयोजक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking