News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा नीतियों से समझौता नही करती- डॉ संघमित्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 4, 2021  |  4:19 PM

551 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा नीतियों से समझौता नही करती- डॉ संघमित्रा WhatsApp
Responsive image

पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सांसद बदायू डॉक्टर संघमित्रा मौर्या ने कहा कि भाजपा नीतियों व सिद्धांतों से समझौता नहीं करती। कार्यकर्ताओं के त्याग,तपस्या व मेहनत के बलबूते देश में भाजपा का डंका बज रहा है। भाजपा कार्यकर्ता अपने पथ से कभी विचलित नहीं हुए। आने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः अपने बूथ को और ज्यादे मजबूत करके राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नारा मेरा बूथ सबसे मजबूत करने का काम आप सभी बूथ अध्यक्ष को करना होगा।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

वह रविवार को देर शाम किसान इंटर कालेज में आयोजित पिपरा बाजार मंडल के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनीं।देश व प्रदेश के विकास का नया अध्याय लिख रही है।गांव,गरीब, किसान,नौजवान सभी के हित में कार्य कर रही है।मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए अंत्योदय का सपना देखा था।सात वर्षों से वही सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार व संचालन शिक्षण संस्थान के जिला संयोजक धनन्जय तिवारी ने किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी पांडेय आए हुए अतिथियों का आभार ने व्यक्त किया। समारोह को जिला महामंत्री सुदर्शन पाल,ब्लाक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव,निवर्तमान जिलाध्यक्ष किसनमोर्चा हरिशंकर राय,पूर्व मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने भी सम्बोधित किया।इस मौके पर श्रम मंत्री के पीआरओ रामेश्वर कुशवाहा,विधानसभा विस्तारक ॠषभ,मंत्री के मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश शुक्ल चिन्टू,नीरज तिवारी,महामंत्री विश्वजीत राय,योगेन्द्र खरवार,उक्त मण्डल के मोर्चो के मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश राय,प्रेमशंकर सिंह,अनुज शुक्ला,उपाध्यक्ष लल्लन गुप्ता,संजय राय,मोहन कुशवाहा,ओमप्रकाश दुबे,राजकुमार गुप्ता,आशुतोष मिश्रा,सूर्यभान मिश्रा,अनिरुद्ध सिंह,नित्यानंद पांडेय, धर्मेन्द्र,इन्त्याज,आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking