News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा कर रही राष्ट्रनिर्माण के लिए काम- क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 29, 2022  |  5:41 PM

719 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा कर रही राष्ट्रनिर्माण के लिए काम- क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह

कसया/कुशीनगर। राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है। समाज को अपेक्षित दिशा में प्रगति पथ पर ले जाना भी उसका कार्य है। इसके लिये संगत दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, जो संगत विचारधारा से प्राप्त होता है। आज भारत के सभी राजनैतिक दल विचारधारा शून्यता के शिकार हैं। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओं की संगत विचारधाराओं के आधार पर संगठन का नियमन कर रही है। शासन की नीति में भी इनका समुचित प्रतिबिम्बन होगा।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में “भाजपा का इतिहास और विकास” पर अपना विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है।

दूसरे सत्र में “हमारा विचार परिवार” विषय पर चर्चा करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले 110 संगठन भारतीय जनता पार्टी विचार परिवार से जुड़े हैं जो देश और समाज की प्रगति में प्रभावी योगदान दे रहे हैं।

“2014 के बाद आया युगान्तकारी परिवर्तन पैराडाइम शिफ्ट” विषय पर आयोजित तीसरे सत्र में देवरिया सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, चौथे सत्र में ‘बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व भाजपा का वैशिष्ट्य समझ’ विषय पर पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी तथा पांचवें और पहले दिन के अंतिम सत्र में प्रदेश महामंत्री व नवनिर्वाचित विधानपरिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने “भारत की मुख्य विचारधारा हमारी विचारधारा” विषय पर अपना उद्बोधन दिया।

इसके पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया और जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने सांसद विजय कुमार दुबे, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधानसभा सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रथम सत्र का शुभारंभ किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking